रोबर्ट कियोसाकी के प्रेरक विचार | Robert kiyosaki Motivational Quotes in Hindi
![]() |
रोबर्ट कियोसाकी के प्रेरक विचार | Robert kiyosaki Motivational Quotes in Hindi |
26 से अधिक पुस्तकों के लेखक हैं रोबर्ट कियोसाकी, जिसमें से रिच डैड पुअर डैड (Rich Dad Poor Dad) बेस्ट selling बुक है।रिच डैड पुअर डैड book को 51 भाषाओ में translate किया है और 109 देशों में available है।
रोबर्ट कियोसाकी (Robert kiyosaki) के ऐसे अनमोल विचार दिए जा रहे हैं जो आपको अमीर बनाने में मदद कर सकते हैं
हम चलना गिर कर सीखते हैं। अगर हम कभी न गिरें, तो हम कभी नहीं चल पायेंगे।
जीतने वाले हार से नहीं डरते। लेकिन हारने वाले डरते हैं। असफलता सफलता की प्रक्रिया का हिस्सा है। जो लोग असफलता से बचते हैं वे सफलता से भी बचे रहते हैं।
सबसे सशक्त संपत्ति जो हम सभी के पास है वो है हमारा दिमाग। अगर इसे सही से ट्रेन किया जाए, तो ये पल भर में आपार धन पैदा कर सकता है।
अगर आपको ये एहसास हो कि आप ही समस्या हैं, तब आप खुद को बदल सकते हैं, कुछ सीख सकते हैं और बुद्धिमान बन सकते हैं। अपनी समस्या के लिए दूसरों को दोष मत दीजिये।
वर्कर्स कड़ी मेहनत करते हैं कि उन्हें निकाला ना जाए, और ओनर्स बस इतना पे करते हैं की वर्कर्स छोड़ कर न जाएं।
असल दुनिया में होशियार लोग वो होते हैं जो गलतियाँ करते हैं और सीखते हैं। स्कूल में, होशियार लोग गलतियाँ नहीं करते।
अपने खर्चे काटने से ज्यादा ज़रूरी अपनी आमदन बढ़ाना है। अपने सपनो को काटने से ज्यादा ज़रूरी अपने साहस को बढ़ाना है।
ज़िन्दगी में सबसे सफल लोग वे होते हैं जो सवाल पूछते हैं। वे हमेशा सीखते हैं। वे हमेशा बढ़ते हैं। वे हमेशा प्रयत्नशील रहते हैं।
अपनी मौजूदा परिस्थिति के बारे में शिकायत करना बेकार है। इससे अच्छा मजबूत बनो और इसके बारे में कुछ करो।
सफल लोग सवाल पूछते हैं। वे नए शिक्षक तलाशते हैं। वे हमेशा सीखते रहते हैं।
अक्सर, जितना अधिक पैसे आप कमाते हैं उतना अधिक खर्च कर देते हैं; इसीलिए अधिक पैसे आपको अमीर नहीं बनाते- संपत्ति आपको अमीर बनाती है।
सभी शब्दों में ज़िन्दगी को सबसे अधिक बर्बाद करने वाला शब्द ‘कल’ है।
आपकी सफलता का आकार आपकी इच्छा की ताकत, आपके सपनो के आकार, और मार्ग में आने वाली हताशा से आप कैसे निपटते हैं से मापा जाता है।
आप अक्सर पायेंगे कि ये आपके मम्मी या पापा, हसबैंड या वाइफ, या बच्चे नहीं हैं जो आपको रोक रहे हैं। ये आप खुद हैं। अपने रास्ते से हट जाइए।
अमीर और गरीब आदमी के बीच एक मात्र अंतर है कि वो कैसे अपने समय का उपयोग करते हैं।
आपके विकल्प आपके भाग्य का फैसला करते हैं। सही विकल्प चुनने में समय लीजिये । अगर आप गलती कर देते हैं तो कोई बात नहीं, उससे सीखिए और दोबारा मत दोहराइए ।
जिस क्षण आप पैसिव इनकम और पोर्टफोलियो इनकम को अपनी ज़िन्दगी का हिस्सा बना लेंगे, आपकी ज़िन्दगी बदल जायेगी। वे शब्द हक़ीकत बन जायेंगे।
आप कुछ गलतियाँ करेंगे, लेकिन अगर आप उन गलतियों से सीखते हैं, तो वे गलतियाँ बुद्धिमत्ता बन जायेंगी और बुद्धिमत्ता अमीर बनने के लिए ज़रूरी है।
वो गेम खोजिये जिसमे आप जीत सकते हैं, और फिर अपनी लाइफ उसे खेलने में लगा दीजिये और जीतने के लिए खेलिए।
नयी चीजों को ट्राई करने के लिए तैयार रहने और गलतियाँ करने के बारे में एक सबसे अच्छी बात ये है कि गलतियाँ करना आपको विनम्र बनाता है। जो लोग विनम्र होते हैं वे घमंडी लोगों से अधिक सीखते हैं।
बुद्धी समस्या का समाधान करती है और पैसे पैदा करती है। बिना वित्तीय ज्ञान के पैसा जल्द ही खोया हुआ पैसा बन जाता है।
वे इमोशंस (भावनाएं) ही हैं जो हमें मनुष्य बनाती हैं। वास्तविक बनाती हैं। ‘इमोशन’ शब्द का मतलब है एनर्जी इन मोशन।
अमीर और गरीब की फिलॉस्फी ये है: अमीर अपना पैसा इन्वेस्ट करते हैं और जो बचता है उसे खर्च करते हैं। गरीब अपना पैसा खर्च करते हैं और जो बचता है उसे इन्वेस्ट करते हैं।
दृष्टि वो है जो आप अपनी आँखों से देखते हैं, विजन वो है जो आप अपने दिमाग से देखते हैं।
F.O.C.U.S – Follow One Course Until Successful.जब तक सफल ना हो जाओ एक ही रास्ते पर चलते रहो
आपका भविष्य इससे बनता है कि आपने आज क्या किया, कल नहीं।
सबसे अधिक बेवकूफी भरे कामो में से एक है अपने आप को बुद्धीमान दिखाने का दिखावा करना। जब आप बुद्धीमान होने का दिखावा करते हैं, तब आप मूर्खता के चरम पे होते हैं।
अधिकतर लोग दुनिया में बाकी सभी लोगों को बदलना चाहते हैं। मैं आपको बता दूँ, बाकी लोगों की अपेक्षा खुद को बदलना आसान है।
जो लोग छोटे सपने देखते हैं वे छोटे लोगों की तरह ही जीते रह जाते हैं।
दुनिया के सबसे धनवान व्यक्ति नेटवर्क बनाते हैं; बाकी सभी लोग काम खोजने के लिए प्रशिक्षित किये जाते हैं।
कौशल आपको अमीर बनाता है, सिद्धांत नहीं।
लूजर्स फेल होने पर मैदान छोड़ देते हैं। विनर्स तब तक फेल होते रहते हैं जब तक वे सक्सेसफुल नहीं हो जाते।
बेचने की काबिलियत बिजनेस में नंबर वन स्किल है। अगर आप बेच नहीं सकते तो बिजनेस ओनर बनने की चिंता मत करिए।
जब आपको सोचने के लिए मजबूर किया जाता है, तब आप अपनी मानसिक क्षमता का विस्तार करते हैं। जब आप अपनी मानसिक क्षमता का विस्तार करते हैं, आपकी दौलत बढ़ जाती है।
गलतियाँ करना महान बनने के लिए काफी नहीं है। आपको गलतियां स्वीकार करना होगा, और फिर सीखना होगा कि कैसे उस गलती को अपने फायदे में बदल दें।
बहाने बहुत सस्ते होते हैं इसीलिए गरीब इसे बहुत ज्यादा अफोर्ड कर लेते हैं।
लोगों को जागना चाहिए और समझना चाहिए कि ज़िन्दगी आपके लिए इंतज़ार नहीं करती। अगर आपको कुछ चाहिए, तो उठिए और और उसके पीछे भागिए।
जैसे हैं वैसे बने रहना आसान है लेकिन बदलना आसान नहीं है। अधिकतर लोग आजीवन वैसे ही बने रहते हैं।
अगर आप कहीं जाना चाहते हैं, तो सबसे अच्छा है कि आप किसी ऐसे को खोज लें जो पहले ही वहां पहुँच चुका हो।
नौकरी होने के साथ ये समस्या है कि ये अमीर बनने के रास्ते में आ जाती है।
अमीर बनना सही माइंडसेट, सही शब्दों, और सही प्लान के साथ शुरू होता है।
आप मेरे बारे में क्या सोचते हैं इससे मेरा कोई लेना देना नहीं है ज़रूरी ये है कि मैं अपने बारे में क्या सोचता हूँ।
यदि आप लोगों के लीडर बनना चाहते हैं, तो आपको शब्दों का मास्टर बनना होगा।
बहुत से लोग रास्तों पे तब तक आगे नहीं बढ़ते जब तक की सारी लाइटें ग्रीन ना हो जाएं। इसीलिए वे कहीं नहीं जा पाते।